फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Security guard killed in Patiala, STM van robbed, 36 million

पटियाला में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर एसटीएम वैन से 36 लाख की लूट

Sat, 01 Feb 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 01 Feb 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
Security guard killed in Patiala, STM van robbed, 36 million

बाइक सवार हथियारबंद तीन लुटेरों ने शनिवार को नाभा में अंधाधुंध फायरिंग कर एटीएम वैन के सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी। साथ ही वैन में रखे 36 लाख रुपये और गार्ड की बंदूक लूटकर फरार हो गए। सरे बाजार हुई इस दुस्साहसिक वारदात से लोग थर्रा उठे।

विज्ञापन


घटना तक हुई जब वैन सवार कर्मी और सुरक्षा गार्ड अलौहरां गेट स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम में कैश डालने वहां पहुंचे थे। घटना में वैन सवार एक अन्य कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। जब तक पुलिस हरकत में आती लुटेरे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नाभा के अलौहरां गेट स्थित एसबीओपी के एटीएम पर जैसे ही वैन कैश डालने पहुंची अचानक वहां बाइक सवार हथियारबंद तीन लुटेरों भी जा पहुुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से वैन के एक सुरक्षा गार्ड राजगढ़ (नाभा) निवासी 32 वर्षीय रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा कर्मचारी भट्टां मोहल्ला नाभा निवासी अनुराग तिवाड़ी गोली लगने से घायल हो गया। इस बीच मौका पाकर लुटेरे वैन से 12 बोर की बंदूक और 36 लाख रुपये की नगदी से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए।

डीएसपी (डी) मनप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वैन कर्मी अनुराग तिवाड़ी को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।


थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज दविंदर अत्री के मुताबिक बाइक सवार लुटेरों में से दो पगड़ी धारी थे। जबकि एक ने पगड़ी नहीं पहनी थी। लुटेरों के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से जो भी जानकारी मिली है, उसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

इस बीच मौके पर एसएसपी हरदियाल सिंह मान भी पहुंचे। उधर, लुटेरों को पकड़ने के लिए कुछ ही देर में नाभा शहर की नाकाबंदी कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed