{"_id":"6473457672bfc7eb2406c386","slug":"search-operation-in-patiala-and-nabha-jails-patiala-news-c-284-1-ptl1001-670-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला व नाभा जेलों में चला तलाशी अभियान\nकुल 13 मोबाइल समेत सिम व बैटरियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला व नाभा जेलों में चला तलाशी अभियान कुल 13 मोबाइल समेत सिम व बैटरियां बरामद
विज्ञापन
9 कैदियों व हवालातियों के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्जअमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल और नाभा की नई जिला जेल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 मोबाइल समेत सिम व बैटरियों के बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 कैदियों व हवालातियों को नामजद करने के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
नाभा की नई जिला के सहायक सुपरिंटेंडेंट राहुल चौधरी व अनु मलिक की ओर से थाना सदर नाभा पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हवालाती तरलोचन सिंह निवासी गांव सुनार कलां जिला जालंधर के पास से चालूू हालत में एक मोबाइल समेत सिम व बैटरी, वार्ड नंबर एक की बैरक नंबर पांच की बैकसाइड कूड़े में से दो मोबाइल बरामद किए गए। जबकि पटियाला की सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट करनैल सिंह की ओर से थाना त्रिपड़ी पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हवालाती चरनजीत सिंह निवासी गांव हंडाना जिला पटियाला की तलाशी करने पर एक मोबाइल, इसी तरह से जेल की बैरक नंबर चार के बाथरूम की खिड़की से एक मोबाइल, हवालाती बलजिंदर सिंह निवासी गांव आलोवाल (पटियाला) की तलाशी में एक मोबाइल, कैदी रमन कुमार निवासी जालंधर से एक मोबाइल व एक डाटा केबल, हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी ननु माजरा जिला मोहाली के पास से एक मोबाइल दाई टांग पर बांधा बरामद किया गया। तलाशी के दौरान ही बाथरूम की बैकसाइड जमीन में दबाया एक मोबाइल, कैदी गाया खान निवासी गांव मटोई जिला संगरूर व कैदी चड़त सिंह निवासी गांव महिंदीपुर जिला तरनतारन ने गारद टीम को देखकर अपने मोबाइल फोन तोड़ने शुरू कर दिए। दोनों से तुरंत फोन टूटी हालत में मोबाइल बरामद किए गए।
पटियाला जेल में ही तलाशी के दौरान कैदी सूरज निवासी बिहार की तलाशी के दौरान एक मोबाइल और कैदी हरदीप सिंह निवासी पातड़ां से भी एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है कि यह मोबाइल जेलों में कैसे पहुंचे और इनसे किन लोगों के साथ संपर्क किया जा रहा था और क्यों।