फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Scuffle with police personnel in police station, case registered against two

Patiala News: पुलिस मुलाजिम से थाने में की हाथापाई, दो पर केस दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 06:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police personnel in police station, case registered against two
- झगड़े के केस में दोनों पार्टियों का पक्ष सुन था मुलाजिम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। लड़ाई-झगड़े के एक केस में दोनों पार्टियों को थाने में बुलाकर उनका पक्ष सुन रहे पुलिस मुलाजिम का गला पकड़ हाथापाई करने व धमकियां देने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, लड़ाई-झगड़ा करने व धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की पहचान शिव सेना प्रधान बलविंदर सिंह संधू निवासी रतन नगर एक्सटेंशन त्रिपड़ी टाउन पटियाला और अनिल कुमार निवासी सूलर के तौर पर हुई है।

हवलदार दरबाज सिंह निवासी गांव लेहला जंगीर की शिकायत के मुताबिक वह थानेदार बिक्रमजीत सिंह के साथ थाना अर्बन एस्टेट में एक पुराने लड़ाई-झगड़े के केस संबंधी दोनों पक्षों की बातचीत सुन रहे थे। इसी बीच आरोपी बलविंदर सिंह ने थाने में आकर धमकियां देनी शुरू कर दीं और उनका गला पकड़ लिया। इसमें दूसरे आरोपी अनिल कुमार ने भी आरोपी का साथ दिया। दरअसल आरोपी बलविंदर सिंह चाहता था कि पुलिस उक्त केस में आईं दोनों पार्टियों में से एक की मदद करे। मना करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed