{"_id":"5780bd5c4f1c1b6e697fd58b","slug":"sangat-darshan-finance-minister-punjab-grant-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार सभी वर्गों की भलाई के वचनबद्धः वित्त मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार सभी वर्गों की भलाई के वचनबद्धः वित्त मंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में संगत दर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते वित्त मंत्री ढींढसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने गांव सोहियां कलां में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान जहां लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं विभिन्न गांवों में विकास कार्यों के लिए 2.70 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की। इस मौके पर वित्त मंत्री ढींढसा ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न वर्गों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकार ने राज्य के लोगों की जरूरतें पूरी करने की हर संभव कोशिश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सस्ता गेहूं व दाल योजना में पचास फीसदी जरूरतमंद आबादी को लाकर एक ऐतिहासिक यत्न किया है।
इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए चलाई योजनाओं का लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा है। गरीबों को दो सौ यूनिट और किसानों को खेतों के लिए मुफ्त बिजली दी जा रही है। संगरूर जिले के गांवों तथा शहरों के विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ढींढसा ने कहा कि शिअद का मकसद विभिन्न हलकों के लोगों से सीधे तौर पर जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और विकास की गति को और तेज करना है।
उन्होंने संगत दर्शन के दौरान सोहियां कलां, सोहियां खुर्द, कम्मोमाजरा खुर्द, ईलवाल, कम्मोमाजरा कलां, खुराना, खुरानी, बलवाड़ कलां और बलवाड़ खुर्द के विकास कार्यों के लिए लगभग 2.70 करोड़ की ग्रांट जारी की। इसके साथ ही संगत दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में समस्याओं का हल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर अमनवीर सिंह चैरी, सतगुर सिंह नमोल, परमजीत कौर विर्क,गुरमीत सिंह जौहल, राजेश धीमान मौजूद थे।