फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   samana diaria, 30 new patient, bad water, patiala

समाना में 30 नए डायरिया के मरीज सामने आए

Thu, 16 Jun 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 16 Jun 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
samana diaria, 30 new patient, bad water, patiala
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल समाना की 92 साल की बुजुर्ग महिला राम प्यारी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है और उसे उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद समाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। राम प्यारी की बेटी कृष्णा देवी की मंगलवार को डायरिया के कारण मौत हो चुकी है। उधर बुधवार को समाना में डायरिया के 30 नए केस सामने आए। उन्हें समाना के सिविल अस्पताल में लाया गया। खबर लिखे जाने तक पानी के लिए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई थी।


सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने माना कि नए मरीज अभी भी सामने आ रहे हैं। स्थिति अभी तक पूरी तरह से काबू में नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जो पानी के आठ सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जो आज 30 नए डायरिया के मरीज सामने आए थे, उनमें से कई को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। बाकी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जहां सेहत विभाग के डाक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed