{"_id":"5762807e4f1c1be53811be52","slug":"samana-diaria-30-new-patient-bad-water-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाना में 30 नए डायरिया के मरीज सामने आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाना में 30 नए डायरिया के मरीज सामने आए
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 16 Jun 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल समाना की 92 साल की बुजुर्ग महिला राम प्यारी की हालत गंभीर है।
वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है और उसे उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद समाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। राम प्यारी की बेटी कृष्णा देवी की मंगलवार को डायरिया के कारण मौत हो चुकी है। उधर बुधवार को समाना में डायरिया के 30 नए केस सामने आए। उन्हें समाना के सिविल अस्पताल में लाया गया। खबर लिखे जाने तक पानी के लिए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई थी।
सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने माना कि नए मरीज अभी भी सामने आ रहे हैं। स्थिति अभी तक पूरी तरह से काबू में नहीं है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जो पानी के आठ सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जो आज 30 नए डायरिया के मरीज सामने आए थे, उनमें से कई को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। बाकी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जहां सेहत विभाग के डाक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।