{"_id":"481c28ab3f1554941fb339d1924ffb0b","slug":"samana-car-uncontrole-roadside-three-dead-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के परखच्चे उड़े, तीन की मौत
अमर उजाला, समाना
Updated Sat, 12 Jul 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार तड़के एक कार के बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराने से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस के मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
घायलों को सिविल अस्पताल समाना में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पटियाला के रणजीत नगर निवासी जसविंदर सिंह पुत्र पजाब सिंह, आनंद नगर बी पटियाला निवासी निहाल सिंह पुत्र भुपिंदर सिंह, गांव अलीपुर अराईयां निवासी अमरीक सिंह पुत्र प्रकाश सिंह अपने दो अन्य साथियों गुरपाल सिंह और गोलड़ी के साथ कार से पटियाला से समाना जा रहे थे।
विज्ञापन
समाना के पास भाखड़ा पुल के नजदीक यू टर्न पर कार सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और सड़क किनारे बने करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में जसविंदर सिंह, निहाल सिंह और अमरीक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरपाल सिंह और गोलड़ी बुरी तरह घायल हो गए।
कार में फंसे शवों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। कार से मिली टोल प्लाजा की पर्ची के मुताबिक कार में सवार लोगों ने शनिवार सुबह दो बज कर 40 मिनट पर टोल पर्ची कटाई थी। करीब 20 मिनट बाद ये हादसा हो गया।
परिजनों ने बताया कि कार में सवार सभी युवक दोस्त थे। इनमें से कुछ पढ़ रहे थे और कुछ नौकरी कर रहे थे। ये लोग कहां जा रहे थे इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।