फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SAD candidate, constituency Bassi, increased difficulty, angry workers, Fatehgarh Sahib

शिअद प्रत्याशी की दिक्कत बढ़ीं, नाराज वर्करों ने किया इस्तीफे का एलान, जानें कहां

Sat, 10 Dec 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 10 Dec 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
SAD candidate, constituency Bassi, increased difficulty, angry workers, Fatehgarh Sahib
बस्सी पठाना में दरबारा सिंह गुरु से किनारा करने वाले अकाली वर्कर और पंच सरपंच हाथ खड़े कर रोष प्रर्दशन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका बस्सी से अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बस्सी हलके के पंच, सरपंच और अकाली दल के नेताओं ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इससे पहले अकाली वर्कर इस्तीफे देने का ऐलान कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार अकाली दल के वर्करों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है। 
विज्ञापन


अकाली नेताओं की तरफ से इस्तीफे देने का सिलसिला बुधवार को मार्केट कमेटी बस्सी पठाना के चेयरमैन बरिंदर सिंह सोढ़ी और उप चेयरमैन हरदीप सिंह चीमा की नियुक्ति के ऐलान के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद गुरुवार को खमाणों सब-डिवीजन में शिअद नेताओं ने इस्तीफा देकर शिअद की मुश्किल खड़ी कर दी थी क्योंकि वह पहले से एक तरफा होने का ऐलान कर चुके थे।
विज्ञापन


नजदीकी गांव महदूदां के एक पैलेस में इकट्ठा हुए अकाली वर्करों और नेताओं को संबोधित करते हुए बस्सी के शहरी अध्यक्ष अमित झांजी, खेड़ी नौध सिंह सर्कल अध्यक्ष अमरीक सिंह रोमी, मार्केेट कमेटी बस्सी के पूर्व चेयरमैन लखबीर सिंह सिंह थाबला, एडवोकेट रणदीप सिंह राणा, गुरमीत सिंह धालीवाल, डा. जगदीप सिंह राणा गुरमीत सिंह नानोवाल ने ऐलान किया कि जब तक मार्केट कमेटी बस्सी के नियुक्त किए गए चेयरमैन बरिंदर सिंह सोढी और उप चेयरमैन हरदीप सिंह चीमा की नियुक्ति वापस नहीं लेती तो उनका अकाली दल से बायकाट जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पार्टी के किसी भी समागम में हिस्सा नहीं लेंगे वह किसी पार्टी में शामिल होने से पहले पार्टी हाई कमान के फैसले का इंतजार जरूर करेंगे। उन्होंने आरटीआई के कमिशनर जगदीप सिंह चीमा पर आरोप लगाया कि वह इस्तीफा देने वाले वर्करों और नेताओं को डरा धमका रहे हैं पर उन्होंने चीमा की ओर से डराने, धमकाने वालों को भरोसा दिया कि वह उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

इस बारे में संपर्क करने पर जगदीप सिंह चीमा ने कहा कि उन पर डराने धमकाने का आरोप बेबुनियाद हैं क्योंकि वह ऐसे पद पर हैं किसी को डराना धमकाना तो दूर की बात कोई वह किसी से बात तक नहीं कर सकते। 

चेयरमैन लगाने का फैसला हाईकमान का
इस बारे में शिअद प्रत्याशी दरबार सिंह गुरु ने तर्क दिया है कि जिस चेयरमैन और उप चेयरमैन को लेकर अकाली वर्कर निराश हैं उन्हें मैंने नहीं लगाया। उन्हें हाईकमान ने लगाया है। उनकी नियुक्ति उनको टिकट घोषित होने से पहले से चल रही थी। उन्होंने अकाली वर्करों को अपील की कि वह आपस में भेदभाव मिटाकर पार्टी हित के लिए काम करें। 


इन शिअद कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा 
इस्तीफ़े देने वालों में ब्लाक समिति मेंबर गुरनाम सिंह जवंदा, चुन्नी कलां से सर्कल अध्यक्ष गुरनाम सिंह, एससी विंग अध्यक्ष रघबीर सिंह, पहलवान कुलदीप सिंह संघोल, सरपंच बलवीर सिंह, सरपंच जगतार सिंह खेड़ी नौध सिंह, सरपंच प्रितपाल सिंह उदलपुर, पंच रुलदा सिंह फतेहपुर जट्टां, पंच जगजीत सिंह थाबला, पंच जोगा सिंह थाबला, पंच हरनेक सिंह जवंदा, समेत अकाली दल के अन्य नेता एवं वर्कर मौजूद थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed