फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Ropar Ryat-Bahra campus, educational workshop, Dr. Moon Beam, governor Debabrata Acharya

शिक्षा सबसे बड़ा तोहफा: आचार्य देवव्रत

Sun, 29 May 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sun, 29 May 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Ropar Ryat-Bahra campus, educational workshop, Dr. Moon Beam, governor Debabrata Acharya
रोपड़ में कार्यक्रम के दौरान डॉ. चांद को सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली द्वारा रयात-बाहरा रोपड़ कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. चांद किरण को पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षाविद् सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत थे। देश भर से आए हुए शिक्षाविदें, विशेषज्ञों एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए आचार्य देव व्रत ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण तोहफा है, जो किसी को दिया जा सकता है। न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने कहा कि शिक्षा अंतर्निहित क्षमताओं का विकास करती है। शिक्षा से संस्कृति की पहचान होती है। भाषा से ही शिक्षा का द्वार खुलता है।
विज्ञापन


अंग्रेजों ने भारत में जो शिक्षा प्रणाली बनाई थी, उसमें केवल नौकरी पेशा ही निमित होते थे। स्वतंत्रता के बाद भारतीय भाषा और भारतीय शिक्षा पर चिंतन करने के लिए शिक्षा बचाओ आंदोलन चलाया गया। उसी शिक्षा आंदोलन को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा पूरे देश में भारतीय शिक्षा प्रणाली विकसित करने का काम हो रहा है। विशेष अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राए खन्ना ने कहा कि भारतीय चिंतन में ज्ञान की परम्परा उत्कृष्ट रही है। हमें शिक्षा को संस्कारवान बनाना है। शिक्षा को मनुष्य के लिए कल्याण बनाना है। डॉ. चांद किरण ने कहा कि आज हम देख रहे हैं शिक्षित व्यक्ति ज्यादा अस्थिर है। शिक्षा के परिणाम दूषित निकल रहे हैं। भारतीय समाज और राष्ट्र के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था बनाई जाने की आज अत्यधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed