{"_id":"5745703f4f1c1bae70691b86","slug":"roadways-employees-government-burnt-effigies-performance-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवज कर्मचारियों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवज कर्मचारियों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Wed, 25 May 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
नंगल बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब रोडवेज की सांझी एक्शन कमेटी के बुलावे पर बस स्टैंड नंगल और रोपड़ में पंजाब रोडवेज डिपो में काम करती सभी जत्थेबंदियों की तरफ से अमरजीत सिंह प्रधान पंजाब रोडवेज, कंडक्टर यूनियन नंगल की अध्यक्षता में गेट रैली की गई। इसके बाद पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
नंगल में गेट रैली के दौरान अमर जीत सिंह बैंस ने कहा कि सूबा सरकार पंजाब रोडवेज की बसों के लिए विधान सभा में बजट सिर्फ दिखावे के लिए पेश करती है। इसका सबूत है कि पंजाब रोडवेज की बसों के लिए रखा 42.5 करोड़ रुपये अब तक जारी नहीं किया गया है जबकि मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के लिए 200 करोड़ रुपये ख़र्च करने के लिए हैं।
उन्होंने मांग की कि पंजाब रोडवेज के लिए रखे 42.5 करोड़ रुपये के बजट को तुरंत जारी किया जाए, पनबस के लिए जो नई भर्ती की गई है और रोजमर्रा की 300 किमी करने की जो शर्त लगाई गई है वह तुरंत रद्द की जाए। मौके पर रणजीत सिंह प्रधान एटक जत्थेबंदी ने कहा कि उन्हें न वर्दियां दीं गई और न ही वर्दियों के बढ़ाए हुए पैसे। हुसन लाल कांजला ने मांग की कि बंद पड़े खजाने खोले जाएं, 17 महीनों का बकाया डीए जारी किया जाए। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि गई कि यदि रोडवेज मुलाजिमों की मांगें नहीं मानी गईं तो ट्रांसपोर्ट मंत्री के इलाके में 28 मई को झंडा मार्च किया जाएगा।