{"_id":"576125f74f1c1b353611b6f5","slug":"road-accident-two-elderly-death-the-accused-driver-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 15 Jun 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मनमिंदर सिंह निवासी राजगढ़ तहसील नाभा पटियाला ने सदर नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता भगवान सिंह (56) बाइक से हरीगढ़ के पास से जा रहे थे। इसी बीच पनबस बस के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए भगवान सिंह के मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। इससे भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस बयान के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
दूसरे केस में लाडी सिंह निवासी सुंदर बस्ती पातडां ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता जोगिंदर सिंह (60) पैदल ही पातड़ां के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ लाकर मोटरसाइकिल पिता पर मारी। हादसे में जोगिंदर सिंह गंभीर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।