फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accident, two deaths, death student and young man, vehicle drivers file a case, arrest, Patiala

सड़क हादसों में स्टूडेंट समेत दो की मौत

Sat, 26 Nov 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 26 Nov 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
Road accident, two deaths, death student and young man, vehicle drivers file a case, arrest, Patiala
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्टूडेंट समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


राज सिंह निवासी गांव टोढरवाल थाना भादसों ने सदर नाभा पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका लड़का सुरिंदर सिंह (17), जो बारहवीं क्लास का छात्र था, अपने मोटरसाइकिल पर पंज पीर के नजदीक गुरदित्तपुरा सड़क पर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे सुरिंदर सिंह की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बनूड़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। कुलविंदर सिंह निवासी गांव कनोड़ जिला पटियाला के बयान पर पर्चा दर्ज हुआ है।


कुलविंदर सिंह के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति, जो गांव रामपुर के नजदीक सड़क पर जा रहा था, उसमें जोर से टक्कर मारी। जिससे अज्ञात व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed