फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   road accident, prtc bus, six injured, paiala

बेकाबू पीआरटीसी बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर

Thu, 28 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 28 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
road accident, prtc bus, six injured, paiala
पटियाला में वीरवार को बेकाबू बस ने वाहन को मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस स्टैंड के पास बत्तियों वाला चौक में वीरवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब फ्लाईओवर पुल से बस स्टैंड की तरफ आ रही एक पीआरटीसी की बस ने बेकाबू होने के बाद छह वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस हादसे में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी अर्बन एस्टेट थाने के एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि पीआरटीसी की बस नाभा से पटियाला की तरफ आ रही थी। जब यह बस गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से होते हुए फ्लाईओवर पुल के नीचे उतरने लगी, तो उस समय किसी पटाखे की आवाज आई। बस के ड्राइवर को लगा कि शायद बस का टायर फट गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अचानक अंदर से कोई पाइप फट गई थी, जिस कारण बस की ब्रेक नहीं लग पाई और वह बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने समझदारी से काम लेते हुए बस को कंट्रोल करने की कोशिश की और बस को सीधा अड्डे की तरफ ले जाने के बजाय राजपुरा कालोनी की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बस एक टाटा ट्रक, ट्राले और कई कारों के साथ टकराती हुई फुटपाथ पर चढ़ गई। बेकाबू बस फुटपाथ तोड़ती हुई बत्तियों वाले चौक में ट्रैफिक की हरी लाइट होने के इंतजार में खड़े लोगों के वाहनों पर चढ़ गई। इस दौरान बस के नीचे आने से दो-तीन स्कूटरियां और एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों पर चढ़ने के बाद यह बस बिजली के खंबे के साथ जा टकराई। इस कारण बिजली का खंबा टेढ़ा हो गया और बस के शीशे भी टूट गए। हालांकि हादसे में बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। 

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति काफी घायल हुआ है। कुल घायलों की संख्या छह के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed