फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accident, four deaths, cases, Patiala

सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत

Sun, 19 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 19 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Road accident, four deaths, cases, Patiala
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पटियाला में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार सुबह लोअर माल रोड पर शीतल ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ईंटों की भरी ट्रैक्टर वाली ट्राली ने एक अज्ञात राहगीर को बुरी तरह से कुचल दिया। थाना सब्जी मंडी के एएसआई रणधीर सिंह समेत पहुंची पुलिस पार्टी ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा उस समय हुआ, जब ईंटों के साथ भरी ट्राली तेज रफ्तार के साथ फव्वारा चौक की तरफ से मोदी कालेज की तरफ जा रही थी। उस समय एक अज्ञात व्यक्ति शीतल ढाबा के पास सड़क पार जाने लगा। इसी बीच वह ट्राली की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


वहीं संगरूर रोड पर हुए एक हादसे में एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गई है। थाना पसियाना पुलिस ने गुरचरन सिंह निवासी सैंसरवाल की शिकायत पर कार चालक हरमिंदरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस हादसे में शिकायतकर्ता के पिता जरनैल सिंह (60) जो मोटरसाइकिल पर संगरूर रोड पर भवानीगढ़ से अपने गांव सैंसरवाल की तरफ जा रहे थे। उनकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य केस में गुलाब सिंह निवासी थाना सन्नौर ने एक अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मुताबिक कार चालक पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ कार लाकर उसके दोस्त राजपाल (26) में मारी। हादसेे में राजपाल की मौत हो गई। इसी हादसे में कार में सवार पीजीआई से इलाज करा कर आ रही समाना की रहने वाली निर्मल जीत कौर की भी मौत हो गई। उक्त महिला कार के आगे वाली सीट पर बिना सीट बेल्ट लगाए बैठी थी। इसी कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed