फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Research by Punjabi university reveals presence of 38 new species of wood-related fungus in India

Research: भारत में लकड़ी के फंगस की 38 नई प्रजातियों की पहचान, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से लिए गए थे सैंपल

Mon, 04 Sep 2023 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 05:06 PM IST
सार

शोध निगरान डा. अवनीत पाल सिंह ने कहा कि शोध नतीजों में यह सामने आया है कि इन इकट्ठा की प्रजातियों फंगस के सात जीन्स ऐसे थे, जो भारत के लिए नए थे यानी पहले इनके यहां होने के बारे में निशानदेही नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Research by Punjabi university reveals presence of 38 new species of wood-related fungus in India
फंगस

विस्तार

पंजाबी यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग में हुए एक ताजा शोध के अनुसार भारत में लकड़ी से संबंधित फंगस की 38 नई प्रजातियां होने के बारे में तथ्य सामने आए हैं। डा. अवनीत पाल सिंह की अगुवाई में शोधकर्ता इलू राम की ओर से यह शोध हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अधीन पड़ते क्षेत्र में लकड़ी से संबंधित फंगस की विभिन्न किस्मों की पहचान करने के मकसद से शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शोधकर्ता इलू राम ने बताया कि इस शोध के दौरान संबंधित क्षेत्र की विभिन्न जगहों का सर्वेक्षण करने के बाद विभिन्न समय वहां दौरा किया गया। विभिन्न जगहों पर फंगस की विभिन्न किस्मों के 260 नमूने इकट्ठे किए गए। इसके बाद रिवायती व आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके इन विभिन्न किस्म की फंगस की पहचान या निशानदेही का काम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: जूनियर महिला कोच का सनसनीखेज खुलासा, मंत्री संदीप सिंह ने मेरा हाथ पकड़कर बेड पर धकेला...

136 प्रजातियों के शामिल होने की पहचान
उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के आधार पर इकट्ठा किए नमूनों में कुल 136 प्रजातियों के शामिल होने की पहचान हुई थी। पीयू ने शोध के मकसद से पहले से पहचानी जाती प्रजातियों के अलावा नई प्रजातियों के बारे में पहचान करने में सफल हुए हैं।


सात जीन्स भारत के लिए नए
शोध निगरान डा. अवनीत पाल सिंह ने कहा कि शोध नतीजों में यह सामने आया है कि इन इकट्ठा की प्रजातियों फंगस के सात जीन्स ऐसे थे, जो भारत के लिए नए थे यानी पहले इनके यहां होने के बारे में निशानदेही नहीं हुई थी। इसके अलावा फंगस का एक जीन्स ऐसा सामने आया कि जो हिमाचल प्रदेश के लिए नया था। 

यह भी पढ़ें: Jalandhar: सिद्धू मूसेवाला को नहीं मिल रहा इंसाफ, नाराज वकील ने नहर में उतार दी अपनी थार

शोध में इन जीनस के आधार पर भारत में पहली बार 38 नई फंगस प्रजातियों और हिमाचल प्रदेश में 11 नई प्रजातियों के होने के बारे में पुष्टि हुई है। डा. अवनीत पाल सिंह ने बताया कि यह शोध जहां वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में अगले स्तर की शोध का आधार बनेगी, वहीं इसकी मेडिकल या इलाज पद्धतियों के क्षेत्र में विशेष अहमियत है।

वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद ने शोध टीम को बधाई देते कहा है कि विज्ञान के क्षेत्र में ऐसी उच्चस्तरीय शोधों के सामने आने से पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद एक वैज्ञानिक होने के नाते और शिद्दत के साथ समझ सकते हैं कि ऐसी शोधों का विज्ञान के क्षेत्र में कितना महत्व है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed