{"_id":"64f58ce23ac206bd900c76d6","slug":"junior-women-coach-made-some-more-sensational-allegations-against-minister-sandeep-singh-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जूनियर महिला कोच का सनसनीखेज खुलासा, मंत्री संदीप सिंह ने मेरा हाथ पकड़कर बेड पर धकेला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जूनियर महिला कोच का सनसनीखेज खुलासा, मंत्री संदीप सिंह ने मेरा हाथ पकड़कर बेड पर धकेला...
Mon, 04 Sep 2023 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:21 PM IST
सार
कोच ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने उसे दस्तावेज जांचने के बहाने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास बुलाया था। वहां कोच ने उनके स्टाफ से बाथरूम के बारे पूछा। स्टाफ सदस्य ने उसे मंत्री के बेडरूम के बाथरूम में भेज दिया।
विज्ञापन
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह के मामले में चंडीगढ़ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन जूनियर महिला कोच अपने आरोपों पर कायम है। महिला कोच ने मंत्री पर कुछ और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दावा किया है कि मंत्री संदीप सिंह ने उसका हाथ पकड़ा था और उसे बेड पर धक्का देकर गिराया था। मंत्री ने उसे किस करने की भी कोशिश की थी। एक निजी चैनल से बातचीत में कोच की ओर से लगाए गए आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने ट़्वीट किया है और साथ देने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: हनी ट्रैप में फंसे तस्कर ने आईएसआई को भेजी थी हिमाचल के योल आर्मी एरिया की तस्वीरें
कोच ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने उसे दस्तावेज जांचने के बहाने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास बुलाया था। वहां कोच ने उनके स्टाफ से बाथरूम के बारे पूछा। स्टाफ सदस्य ने उसे मंत्री के बेडरूम के बाथरूम में भेज दिया। आरोप है कि जब वह बाहर आई तो मंत्री उसके सामने खड़े थे। मंत्री ने उसका हाथ पकड़ा और उसे धक्का देकर बेड पर गिरा लिया। विरोध करने पर भी जब मंत्री नहीं माने तो उसने थप्पड़ मार दिया, बाद में मंत्री ने उसे थप्पड़ मारा।
विज्ञापन
16 सितंबर को कोर्ट में होगी सुनवाई
चंडीगढ़ पुलिस ने आठ महीने के बाद 25 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी। अब इस मामले में 16 सितंबर सुनवाई होनी है। इस मामले में कोर्ट की ओर से मंत्री संदीप सिंह को नोटिस भी भेजा जा चुका है। इससे पहले, 26 दिसंबर 2022 को कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन-उत्पीड़न सहित अन्य आरोप के तहत चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। 31 दिसंबर सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।