{"_id":"5717b43f4f1c1b61428b47c1","slug":"religious-place-wine-contracting-antagonism-jam-protesting-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के पास शराब ठेके का विरोध, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के पास शराब ठेके का विरोध, जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव नमोल में शराब ठेके के खिलाफ धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव नमोल में एक धार्मिक स्थल के समीप शराब ठेके के विरोध में इलाके के कई गांवों के लोगों ने धरना लगाया और जमकर नारेबाजी की। धरनाकारियों ने इस शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग की। धरने में महिलाएं भी खासी तादाद में शामिल थीं। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम कांगड़ा ने किया।
क्षेत्र के गांव किला भरीयां, उभावाल, शेरों, चट्ठा, लौंगोवाल के इकत्रित हुए लोगों को संबोधित करते पूनम कांगड़ा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ऐसी जगहों के पास शराब ठेके खुलवाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत ने इस जगह शराब ठेका न खोलने संबंधी जिला प्रशासन को कहा था किंतु इसके बावजूद यहां शराब ठेका खोल दिया गया। धरनाकारियों ने एलान किया कि जब तक यहां से शराब ठेका हटाया नहीं जाएगा उनका यह धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अंजू रंगा, राजवीर सिंह, लखविंदर सिंह, कुवविंदर बावा, हरजिंदरपाल नमोल, कुलवंत कुमार, प्रवीन कुमार मौजूद थे।