फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajpura: Remand of Sandeep and Pradeep, deported from America, extended till tomorrow

राजपुरा : अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए संदीप और प्रदीप का कल तक बढ़ा रिमांड

Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rajpura: Remand of Sandeep and Pradeep, deported from America, extended till tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। गैरकानूनी ढंग से अमेरिका गए और डिपोर्ट होकर आए युवाओं में राजपुरा के संदीप सिंह और प्रदीप सिंह भी शामिल थे। उन्होंने अमेरिका जाने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन वहां के कानून बदलने के कारण उन्हें पकड़ लिया गया और वापस भारत भेज दिया गया।
राजपुरा के थाना सिटी में संदीप सिंह और प्रदीप सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज था। थाना सिटी राजपुरा की पुलिस ने 16 फरवरी को उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार करके राजपुरा लाया गया और राजपुरा की अदालत में पेश करके 19 फरवरी तक उनका रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन

थाना सिटी राजपुरा के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बुधवार 19 फरवरी को दोबारा उन्हें अदालत में पेश किया, ताकि और पहलुओं पर पूछताछ की जा सके। इस पर राजपुरा की अदालत ने 21 फरवरी तक संदीप सिंह और प्रदीप सिंह का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। थाना सिटी राजपुरा के मुख्य अफसर बलविंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और प्रदीप सिंह का रिमांड खत्म होने पर दोबारा राजपुरा की अदालत में पेश किया गया, क्योंकि अभी मुकदमे की पूरी पड़ताल करनी बाकी है। अपील पर जज ने दोनों को 21 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के पिता ने कोर्ट के बाहर बताया कि दोनों बच्चों के गम में उनकी दादी को राजपुरा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है उनकी हालत ठीक नहीं है।
फोटो - 19 पीटीएल 01- संदीप व प्रदीप को अदालत में पेश करने उपरांत ले जाते सिटी थाना प्रभारी बलविंदर सिंह व उनकी टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed