फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajpura, fire, grid, friday

राजपुरा के दमनहेड़ी ग्रिड में आग, अंधेरे में डूबा शहर

Sat, 28 Jun 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
अमर उजाला, राजपुरा Updated Sat, 28 Jun 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rajpura, fire, grid, friday
दमनहेड़ी रोड पर स्थित 220 केवी ग्रिड राजपुरा सब स्टेशन के साढ़े बारह मेगावाट ए6 बीयर ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि राजपुरा और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से चार फीडरों पर राजपुरा व कई गांवों में 13 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।

जानकारी के अनुसार दमनहेड़ी  स्थित 220 केवी ग्रिड राजपुरा सब स्टेशन के साढ़े बारह मेगावाट ए6 ट्रांसफार्मर जिससे राजपुरा के अलावा नौशहरा, फोकल प्वाइंट, खेड़ा गज्जू, भगड़ाना 66 केवी फीडरों को बिजली सप्लाई देने के साथ-साथ रेलवे को बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन


इसपर अर्थवायर गिर गई जिससे ट्रांसफार्मर को आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कई किमी तक लपटें देखीं गईं। शनिवार दोपहर एक बजे उक्त ग्रिड से अन्य ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को 12 बजे के करीब लगी आग के कारण बिजली सप्लाई ठप हो जाने से लोगों ने घरों से बाहर या छत पर रात काटी। सुबह लोग पानी के लिए भटकते देखे गए। पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कारपोरेशन (ट्रांसको) पटियाला के एक्सईएन आरएस बंगड़ ने बताया कि शनिवार को 11 बजे के करीब रेलवे को बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।

राजपुरा, पटियाला, रोपड़ से आए कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे के करीब बिजली सप्लाई बहाल कर दी। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई करने के लिए जालंधर, लुधियाना, अमृतसर से ब्रेकर, सीटी व आईसोलेटर मंगवाने पड़े।


ग्रिड की जांच करने व बिजली सप्लाई देखने के लिए डायरेक्टर टेक्निकल शशि प्रभा, डायरेक्टर डीआरएल शर्मा, चीफ आरके शर्मा, एसई एस चौबे मौजूद थे। बगड़ ने बताया कि आग से 50 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed