{"_id":"573ae4554f1c1bf10dac7893","slug":"rajindera-hospital-picketing-case-demand-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज कराने के लिए परिजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस दर्ज कराने के लिए परिजनों ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 17 May 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में धरना देते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली छात्रा की किडनैपिंग के आरोपी के पिता राजकुमार का शव खन्नौरी में भाखड़ा नहर से मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया। यहां राजकुमार के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और धरना दिया। उनका आरोप है कि किडनैप हुई बच्ची का पिता उनके परिवार को बार-बार धमकियां दे रहे था। इससे तंग आकर राजकुमार ने सुसाइड कर ली। उन्होंने बच्ची के पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद परिवारवालों ने धरना उठाया।
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई बार डराया-धमकाया भी गया कि उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मृतक के वारिसों के साथ आए गुरमीत सिंह थूही, राम सिंह ने कहा कि इन धमकियों के डर कारण ही राजकुमार ने सुसाइड किया है। यह बात राजकुमार ने अपने सुसाइड में भी कही है। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे गए हैं उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। परिवार वालों ने पुलिस से कहा कि वह तब तक शव नहीं लेंगे जब तक कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही सड़क पर बैठकर भूख हड़ताल भी करेंगे। मामले को गर्म होता देखकर डीएसपी हरपाल सिंह ने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि मामले में जांच की जाएगी और जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इस भरोसे के बाद राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।