फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Raj Lali Gill Chairperson of Punjab State Women Commission meet girl students of Patiala National Law Universi

पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी में धरना जारी: पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने छात्राओं से की बात, बनाई जाएगी कमेटी

Wed, 25 Sep 2024 08:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2024 08:36 PM IST
सार

पटियाला की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का धरना लगातार जारी है। बुधवार को पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल यूनिवर्सिटी पहुंची थी। उन्होंने छात्राओं से बात की और उनकी समस्याओं को लेकर कमेटी बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
Raj Lali Gill Chairperson of Punjab State Women Commission meet girl students of Patiala National Law Universi
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में वीसी के खिलाफ छात्राओं का धरना फिलहाल जारी है। बुधवार को मामले का गंभीरता से नोटिस लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल यूनिवर्सिटी पहुंची और आंदोलनकारी छात्राओं के साथ बातचीत की। 

विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बातचीत में चेयरपर्सन ने बताया कि मसले के हल को एक कमेटी के गठन का फैसला लिया गया है। कमेटी में छात्राओं के अपने नुमाइंदे रहेंगे और उनकी पसंद के ही फैकेल्टी मेंबरों को भी शामिल किया जाएगा। अगर छात्राएं चाहेंगी, तो कमेटी में जिला प्रशासन से भी नुमाइंदा लिया जाएगा।
विज्ञापन




उम्मीद है कि दोनों पक्षों से बातचीत करके कमेटी की ओर से इस मसले का हल जल्द किया जाएगा। चेयरपर्सन ने कहा कि छात्राओं के बताए मुताबिक जो गलत बातें हुई हैं, उनका जवाब मांगा जाएगा। क्योंकि यह बहुत ही संवेदनशील मसला है। उन्होंने वीसी व यूनिवर्सिटी के महिला फैकल्टी सदस्यों के साथ भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि वह हर समय उनके साथ खड़ी हैं और उन पर कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्राओं की निजता के साथ संबंधित टिप्पणियां व फीसों से संबंधित सभी मसले उनके ध्यान में लाए गए हैं। साथ ही कहा कि रोष प्रदर्शन करना स्टूडेंट्स का हक है और उनकी ओर से उठाए गए मसलों का जवाब स्टूडेंट्स को अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए और यह मिलेगा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed