{"_id":"5777eeee4f1c1b704d79adb9","slug":"rain-waterlogging-aap-worker-planted-rice-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप वर्करों ने बारिश के पानी में लगाया धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप वर्करों ने बारिश के पानी में लगाया धान
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के भवानीगढ़ में बारिश के पानी में धान की रोपाई करते आप वर्कर।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को इलाके में हुई जोरदार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और नगर काउंसिल द्वारा मानसून से पहले किए प्रबंधों की पोल खुल गई। महल मुबारक कालोनी, गुरु नानक कालोनी, प्रेम बस्ती, राम बस्ती, सिविल अस्पताल, कौला पार्क, धूरी गेट, सुनामी गेट, एक्सचेंज रोड, क्लब रोड सहित अन्य कई जगहों पर बारिश का पानी भर गया।
वहीं दूसरी ओर भवानीगढ़ में पानी निकासी की समस्या के चलते आप वर्करों ने शनिवार को बारिश से भरे पानी में धान लगाकर रोष जाहिर किया। बारिश से तहसील कांप्लेक्स, अस्पताल रोड, अनाज मंडी के अलावा कई जगह झील सा नजारा बन गया। अस्पताल और अनाज मंडी में भरे पानी में आप नेता हरप्रीत बाजवा, हरभजन हैपी, हरकमल चहल, अवतार तारी और सतनाम सिंह ने धान लगाकर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि शहरवासी पिछले लंबे समय से जलभराव की स्थिति से जूझ रहे हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही शहर के तमाम हिस्से पानी में डूब जाते हैं। शहर का कोई गली मुहल्ला, सड़क नहीं हैं जहां जलभराव की स्थिति पैदा न होती हो।