फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain possibility in Punjab for the next five days

Patiala News: पंजाब में अगले पांच दिन भी आसार

Thu, 19 Sep 2024 04:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Rain possibility in Punjab for the next five days
पटियाला व बठिंडा का तापमान सामान्य से नीचे गिरा
विज्ञापन

आने वाले पांच दिनों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ी। इससे तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। समराला का सबसे अधिक 37.3 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 23.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, लुधियाना का 34.2, पटियाला का 32.4 डिग्री (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), पठानकोट का 35.8, बठिंडा का 33.0 (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), बरनाला का 33.5, फिरोजपुर का 34.7, गुरदासपुर का 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, लुधियाना का 25.0, पटियाला का 25.1, पठानकोट का 23.9, बठिंडा का 26.0, बरनाला का 25.0, फरीदकोट का 25.9, फिरोजपुर का 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed