फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   rain at some places in Punjab for two days

Patiala News: बदलेगा मौसम, पंजाब में आज से दो दिन तेज गरज व चमक के साथ कुछ जगहों पर होगी बारिश

Mon, 07 Oct 2024 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
rain at some places in Punjab for two days
तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। सोमवार को पंजाब का मौसम शुष्क रहा। पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 35.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह फिलहाल सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 17.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का 34.2 डिग्री, पटियाला का 35.2 डिग्री, पठानकोट का 33.3, बठिंडा का 35.2, गुरदासपुर का 32.5, एसबीएस नगर का 33.0, बरनाला का 33.4, फिरोजपुर का 33.4, होशियारपुर का 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 20.0, लुधियाना का 22.4, पटियाला का 21.2, बठिंडा का 21.2, बरनाला का 20.5, एसबीएस नगर का 18.5, फिरोजपुर का 20.2, फाजिल्का का 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed