फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain and hailstorm in many places in punjab weather update see photos

Weather: पहाड़ों में बर्फबारी, पंजाब में बारिश के साथ गिरे ओले, लौटी ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 20 Feb 2025 10:49 PM IST
अंकेश ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो पटियाला/जालंधर/पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो पटियाला/जालंधर/पठानकोट Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2025 10:49 PM IST
सार

पंजाब में वीरवार को अधिकांश जिलों में बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। अमृतसर में सबसे अधिक 30.0 एमएम की बारिश हुई है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड लौट आई है। 

विज्ञापन
Rain and hailstorm in many places in punjab weather update see photos
तस्वीर जालंधर की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते वीरवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाके, जिनमें नारकंडा-कुफरी और मनाली से सटे सोलंगनाला में हिमपात हुआ। वहीं, पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे तापमान में 4.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अब तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे गिर गया है। जालंधर और पठानकोट समेत कई जगहों पर ओले गिरे।

विज्ञापन


इससे पहले बीते कई दिनों से दिन में तेज धूप खिल रही थी, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा था। वीरवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड लौट आई है। वहीं फरवरी माह में पहली बार बारिश हुई है। शुक्रवार को भी पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


Rain and hailstorm in many places in punjab weather update see photos
बारिश के बीच छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर में सबसे ज्यादा बारिश
अमृतसर में सबसे अधिक 30.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। इस कारण यहां के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान केवल 15.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सबसे अधिक 7.4 डिग्री नीचे रहा। पटियाला में 9.0 एमएम की बारिश, लुधियाना में 6.0 एमएम, फरीदकोट में 11.0 एमएम, होशियारपुर में 11.5 एमएम, मोगा में 7.5 एमएम, फिरोजपुर में 4.5 एमएम की बारिश प्रमुख तौर पर दर्ज की गई।

विज्ञापन

Rain and hailstorm in many places in punjab weather update see photos
बारिश से बचने के लिए दुपटा ओढ़कर जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बठिंडा का तापमान सबसे कम
शुक्रवार को लुधियाना का पारा 22.2 डिग्री, पटियाला का 22.5 डिग्री, पठानकोट का 16.5 डिग्री और सबसे अधिक 25.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया। वहीं फरीदकोट का 19.5 डिग्री, गुरदासपुर का 23.3 डिग्री, फाजिल्का का 23.2 डिग्री, जालंधर का 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 10.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का 13.2 डिग्री, लुधियाना का 12.6 डिग्री, पटियाला का 13.2 डिग्री, पठानकोट का 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Rain and hailstorm in many places in punjab weather update see photos
जालंधर में गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से 25 फरवरी तक पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पंजाब में दोबारा से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 26 फरवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

Rain and hailstorm in many places in punjab weather update see photos
जालंधर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
ओलों से किसानों की चिंता बढ़ी
ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी खींच दी हैं। जालंधर के नौगज्जा गांव के किसान हरि सिंह का कहना है कि उन्होंने धान की फसल बीजी हुई है। फसल लगभग पक कर तैयार होने वाली है। इस बारिश व खासकर ओलावृष्टि से उनकी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण उनको चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed