{"_id":"6636ca68098811dbe7c5f2d5a8f9ffb6","slug":"raid-firecrackle-punjab-patiala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए पटाखे बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।
इनकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाने की पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में एनआईएस चौक के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वाईपीएस मार्केट में बुक बड़ीज की दुकान करने वाले मनमीत गर्ग ने एक और दुकान किराये पर ले रखी है।
इसमें भारी मात्रा में पटाखे स्टोर किए गए हैं, जिस संबंधी उसके पास कोई मंजूरी भी नहीं है। पटाखों को आग लगने से आम जनता का जानी-माली नुकसान हो सकता है। रेड करने पर आरोपी की किराये वाली दुकान से 20 हजार के पटाखे बरामद किए गए।
इसी तरह से कोतवाली थाना पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में जब आहलूवालिया गुरुद्वारा साहिब के नजदीक अरना-बरना चौक मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह निवासी देसराज गली अचार बाजार जो फैंसी कपड़ों की दुकान करता है, उसने दुकान में भारी मात्रा में पटाखे स्टोर किए हैं। इसकी उसके पास कोई मंजूरी नहीं है। रेड करके दुकान से अलग-अलग किस्म के पटाखों के डिब्बे बरामद किए गए।