फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Secular Youth Federation of India, Fury, protest against fee hike, Patiala

पीयू मेन गेट बंद कर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2017 03:22 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Tue, 21 Mar 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Secular Youth Federation of India, Fury, protest against fee hike, Patiala
पटियाला में पीयू का गेट बंद कर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन सेकुलर यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (सैफी) ने यूनिवर्सिटी मेन गेट पर ताला जड़कर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक गेट बंद रखने के बाद सैफी ने लाइब्रेरी तक रोष मार्च भी निकाला।
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यार्थियों ने पूर्व वीसी डॉ. जसपाल सिंह के कार्यकाल के दौरान यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर वित्तीय व प्रशासनिक घपले होने के आरोप लगाए और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से विजिलेंस जांच कराने की मांग की। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से फीसों में बढ़ोतरी के प्रस्तावित फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन


 स्टूडेंट्स सैफी के बैनर तले यूनिवर्सिटी मेन गेट के पास इकट्ठा हुए और मेन गेट को ताला लगाकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र नेता गुरप्रीत सिंह, यूनिवर्सिटी इंचार्ज परमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले 9 सालों के दौरान यूनिवर्सिटी में वित्तीय और प्रशासनिक घपले हुए हैं। इससे यूनिवर्सिटी की आर्थिक हालत काफी खराब है। अब पीयू प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की फीसों में बढ़ोतरी पर विचार किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर छात्र नेता हरविंदर संधू ने आरोप लगाया कि पूर्व वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने अपने हित के लिए बादल सरकार को मैरीटोरियस स्कूल के लिए छह एकड़ यूनिवर्सिटी की जमीन दी और अपना सेवाकाल बढ़वा लिया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से यूनिवर्सिटी में हुए वित्तीय व प्रशासनिक घपलों की विजिलेंस जांच कराने की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed