फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab weather update rain alert

Punjab Weather: पंजाब में दो दिन तेज हवा और बारिश का अलर्ट, जानें काैन से जिले होंगे प्रभावित

Wed, 19 Feb 2025 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 08:28 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बारिश के कारण दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।

विज्ञापन
Punjab weather update rain alert
पंजाब में बरसात का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में आज से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।
विज्ञापन


खासतौर से वीरवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन पंजाब के 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर शामिल हैं। जहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश के कारण दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। लेकिन उसके अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा हो गया है। सबसे अधिक 28.7 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 25.5 डिग्री, लुधियाना का 27.0 डिग्री, पटियाला का 27.7 डिग्री, पठानकोट का 26.1 डिग्री, गुरदासपुर का 25.2 डिग्री, फाजिल्का का 27.8 डिग्री, फिरोजपुर का 26.8 डिग्री, जालंधर का 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 7.2 डिग्री का पारा मोगा का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.9 डिग्री, लुधियाना का 12.0 डिग्री, पटियाला का 11.1 डिग्री, पठानकोट का 7.8 डिग्री, बठिंडा का 11.2 डिग्री, जालंधर का 9.7 डिग्री, फाजिल्का का 11.1 डिग्री, फिरोजपुर का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed