फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Roadways Punbus PRTC buses strike

पंजाब में थम जाएंगे बसों के पहिए: पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी करेंगे चक्का जाम, यूनियन की सरकार को चेतावनी

Wed, 18 Jun 2025 01:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:13 PM IST
सार

पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने पंजाब में बसों का चक्का जाम करने का एलान किया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Punjab Roadways Punbus PRTC buses strike
पंजाब में रोडवेज की हड़ताल। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब में बसों में सफर करने वाले लोगों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए समस्या हो सकती है। क्योंकि पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने पंजाब में बसों का चक्का जाम करने का एलान किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। यूनियन की तरफ से एक दिन के लिए बसें न चलाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत वीरवार को चक्का जाम किया जाएगा। 

विज्ञापन


पीआरटीसी कर्मचारियों का वेतन अब तक उनके खातों में जमा नहीं हुआ, जबकि जून का आधा महीना बीत गया है। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारियों के लिए घरों का गुजारा करना पहले ही मुश्किल हो रहा है। इसके विरोध में 19 जून को पीआरटीसी के सभी बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


पीआरटीसी का करीब 600 करोड़ पंजाब सरकार पर बकाया
उन्होंने कहा कि दिन-रात काम करने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जबकि पीआरटीसी का करीब 600 करोड़ रुपये पंजाब सरकार पर बकाया है, जो मुफ्त बस सफर का बनता है। उन्होंने कहा कि मान सरकार के कार्यकाल के करीब 4 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो पीआरटीसी में नई बसें डाली गई हैं और न ही ठेका कर्मचारियों को पक्का किया गया है। इसके विपरीत सरकार मुफ्त यात्रा के पैसे समय पर जारी न करके कर्मचारियों को संघर्ष करने पर मजबूर कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार ट्रांसपोर्ट को मुनाफे का धंधा बताकर पंजाब की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर मुफ्त बस सफर के पैसे जारी नहीं कर रही सरकार
यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की व संयुक्त सचिव जगतार सिंह, राज्य कार्यालय सचिव रोही राम ने कहा कि सरकार समय पर मुफ्त बस सफर के पैसे जारी नहीं कर रही। इस कारण कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी हो रही है। अगर मैनेजमेंट और सरकार ने बुधवार तक कर्मचारियों के खातों में वेतन जारी नहीं किया तो 19 जून को पीआरटीसी के पूरे डिपो बंद कर दिए जाएंगे। फिर भी वेतन जारी नहीं किया तो पंजाब के सभी 27 डिपो बंद कर दिए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में सियासी बवाल: बिक्रम मजीठिया ने शेयर कीं ऐसी आपत्तिजनक तस्वीरें... मचा हंगामा, मंत्री बोले-केस करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed