{"_id":"05cfc7e7e07dff6a6a5951de0da5d3a5","slug":"punjab-patiala-teacher-beat-student-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने बच्चे से की मारपीट, जीभ पर लगे टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक ने बच्चे से की मारपीट, जीभ पर लगे टांके
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के त्रिपड़ी इलाके के एक निजी स्कूल में अध्यापक की ओर से नर्सरी में
विज्ञापन
पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
मारपीट में दौरान बच्चे की जीभ कटी है और उस पर टांके लगे हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चा राजिंदरा अस्पताल में भर्ती था। उधर संबंधित त्रिपड़ी थाना इंचार्ज राजेश कुमार छिब्बड़ ने कहा कि अभी मामले की सूचना राजिंदरा से नहीं आई। जब आएगी तो कार्रवाई करेंगे।
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल बच्चे मनजीत सिंह की मां लखविंदर कौर ने बताया कि उसका लड़का त्रिपड़ी के एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल के दो स्टूडेंट उसके बेटे को जख्मी हालत में घर लाए। उस समय बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था।
बच्चे की हालत को देखकर उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया। मां ने आरोप लगाया कि उसके लड़के के साथ स्कूल के एक अध्यापक ने मारपीट की है। बच्चे के थप्पड़ मारे, इस दौरान उसकी जीभ कट गई है। मां ने यह भी आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज दौरान आरोपी अध्यापक ने वहां पहुंच कर उसे डराने की कोशिश भी की। लेकिन वह राजिंदरा अस्पताल आ गए।
बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. वरिंदर ने कहा कि बच्चे की जीभ पर गंभीर कट लगा था। इसलिए जीभ पर तीन टांके लगाए गए हैं। बच्चे की हालत में सुधार है। लेकिन जीभ पर जख्म होने के कारण बच्चे को फिलहाल बोलने में समस्या हो रही है।