फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, smart card

सेहत बीमा योजना तहत जिले में 32 हजार स्मार्ट कार्ड बनाए

Thu, 17 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 17 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, smart card
पंजाब सरकार की तरफ से आर्थिक स्तर पर पिछड़े लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं
विज्ञापन
मुहैया करवाने के लिए भक्तपूरन सिंह सेहत बीमा योजना में स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं।

इसके अंतर्गत जिला पटियाला में अब तक 32 हजार 385 कार्ड बनाए जा चुके  हैं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राजेश त्रिपाठी ने जिला प्रशासनिक परिसर में भक्त पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना की प्रगति का जायजा लेते हुए बताया कि पहले चरण में पटियाला जिले में इस योजना के  अंतर्गत 92 हजार 168 परिवारों के कार्ड बनाए जाएंगे। नीले कार्डधारकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए सिर्फ 30 रुपये अदा करने पड़ते हैं और स्मार्ट कार्ड में परिवार के प्रमुख के  अलावा चार अन्य सदस्यों के  नाम शामिल होंगे। यह स्मार्ट कार्ड धारक परिवार एक साल में 50 हजार रुपये तक बीमा योजना के अंतर्गत मुफ्त सेहत सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।

यह स्मार्ट कार्ड धारक पटियाला जिले के  29 सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज सुविधाएं प्राप्त करने योग्य हो जाएंगे। 18 दिसंबर से माता कौशल्या अस्पताल पटियाला में स्थायी कैंप लगाया जाएगा, जिसमें नीले कार्ड धारकों के  स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। पटियाला जिले का कोई भी नीला कार्ड धारक चाहे वह शहर का निवासी है या गांव का, वो यहां आकर अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकता है। 21 से 23 दिसंबर तक सरकारी सेहत केंद्र त्रिपड़ी, बिशन नगर और माडल टाउन के अलावा सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कैंसर सेल वाले कमरे के पास और 24 और 25 दिसंबर को सिविल अस्पताल नाभा में कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed