{"_id":"b99a514932bc760edbf48cfb0e41d348","slug":"punjab-patiala-rob-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छब्बीस करोड़ की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छब्बीस करोड़ की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
शहर के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में राजपुरा-बठिंडा रेलवे लाइन पर 15 नंबर
विज्ञापन
फाटक के स्थान पर 26.56 करोड़ की लागत से बनाया गया रेलवे ओवरब्रिज सोमवार
से शुरू हो गया।
आरओबी का उद्घाटन उच्च शिक्षा, जल आपूर्ति व सैनिटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा और अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन तेजिंदरपाल सिंह संधू भी मौजूद रहे।
पटियाला-सरहिंद रोड व चंडीगढ़-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग 64 को आपस में जोड़ने वाला यह दो लेन का रेलवे ओवर ब्रिज 770.10 मीटर लंबा है। पुल का निर्माण कार्य पांच फरवरी 2014 को शुरू किया गया था और एक साल 10 महीनों में इसे बना कर चालू कर दिया गया है। पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से बनवाए गए इस आरओबी पर राज्य सरकार ने 19.08 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं भारतीय रेलवे की ओर से भी अपने हिस्से के रूप में 7.48 करोड़ वहन किए गए हैं।
इस अवसर पर आयोजित किए गए समारोह में रखड़ा ने कहा कि डीएमडब्ल्यू, अमन नगर, अर्बन अस्टेट, विर्क कालोनी समेत दर्जनों कालोनियों के निवासियों की कई वर्षों की लंबी मांग को पूरा कर दिया गया है।