{"_id":"cc87f28ce07e1fdf3b651620f8532f26","slug":"punjab-patiala-powercom-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम हेडआफिस के सामने बिजली मुलाजिम गरजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम हेडआफिस के सामने बिजली मुलाजिम गरजे
अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के कोने-कोने से पहुंचे बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिमों ने अपने परिवारों के साथ बुधवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन और पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के बैनर तले पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर जोरदार धरना दिया।
इस मौके पर नई रेगुलर भरती करने, पे स्केलों में वृद्धि, आउट सोर्सिंग व ठेका प्रणाली बंद करने की मांगें उठाई गईं।
सुबह से ही बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिम पंजाब के कोने-कोने से बसों में सवार होकर पटियाला पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक पावरकॉम हेडआफिस के सामने माल रोड पर धरना स्थल पूरी तरह से खचाखच बिजली मुलाजिमों व उनके परिवारों से भरा था। इस मौके पर बिजली मुलाजिमों व उनके परिजनों ने अपने हाथों में मांगों संबंधी तख्तियां उठा रखी थीं।
सभी ने जमकर सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली मुलाजिम कहीं हेडआफिस के गेटों का घेराव न कर दें, इसलिए पहले से ही वहां पर भारी पुुलिस फोर्स तैनात थी। साथ ही धरनास्थल के आसपास अवरोधक लगाकर ट्रैफिक रोका गया था। इससे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं सतनाम सिंह, सुखवंत सिंह सेखों, गुरदीप सिंह, बनारसी दास आदि ने कहा कि पावरकॉम और ट्रांसको में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा है। इससे मौजूदा कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। जल्द से जल्द रेगुलर आधार पर नई भरती की जाए और पे स्केलों में वृद्धि की जाए। बढ़ी हुई महंगाई भत्ते की किस्त नहीं दी जा रही है।
ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों की लूट खसोट की जा रही है। बराबर काम के लिए बराबर तनख्वाह को लागू नहीं किया जा रहा है। तरक्कियों के मामले में भी कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के मुकाबले पक्षपात किया जा रहा है। मृतक कर्मियों के वारिसों को जल्द नौकरियां दी जाएं। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।