फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, powercom

हिमाचल के हाइड्रो प्रोजेक्ट से बिजली खरीदेगा पावरकाम

Thu, 22 May 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 22 May 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, powercom
पंजाब में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए पावरकाम अब हिमाचल प्रदेश के हाइड्रो प्रोजेक्ट से महंगे दामों पर बिजली खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन


यह बिजली शार्ट टर्म समझौते के तहत खरीदी जाएगी। इसके तहत शुक्रवार से ही पंजाब को बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। इससे सरकार के पंजाब को पावर सरप्लस स्टेट कहने के दावों की हवा निकल गई है। वहीं खास बात यह है कि यह शार्ट टर्म पावर परचेज पैडी सीजन से पहले ही की जा रही है। अमूमन इसकी जरूरत पैडी सीजन में ही पड़ती है।

पावरकाम ने इस बार मानसून कमजोर रहने की खबरों को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पहले ही शार्ट टर्म पावर परचेज के लिए टेंडर निकाले थे। अब पावरकाम इन टेंडरों के तहत हिमाचल प्रदेश के करचम वांगटू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से बिजली खरीदने जा रहा है। इस हाइड्रो प्रोजेक्ट से पंजाब को शुक्रवार से बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। पंजाब को रोजाना 72 लाख यूनिट बिजली मिलेगी, जो प्रति यूनिट तीन रुपये 33 पैसे के हिसाब से पड़ेगी।
विज्ञापन


648 लाख यूनिट बिजली खरीदी जाएगी
इस हाइड्रो प्रोजेक्ट से पावरकाम 31 मई तक बिजली खरीदेगा और कुल 648 लाख यूनिट बिजली खरीदी जाएगी। इस तरह से पावरकाम को इस शार्ट टर्म समझौते के तहत महंगी बिजली खरीदने पर करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर यही बिजली पावरकाम के अपने थर्मल प्लांटों में जनरेट की जाए, तो प्रति यूनिट दो रुपये 36 पैसे के हिसाब से पड़ेगी। कोयले के संकट की वजह से थर्मल प्लांट अपनी पूरी क्षमता पर नहीं चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी खरीदी जा सकती है बिजली
आने वाले दिनों में पावरकाम और भी बिजली महंगे दामों पर शार्ट टर्म समझौतों के तहत खरीदने की योजना बना रही है। टेंडरों में दिए रेटों को लेकर अभी बातचीत चल रही है, जिसके फाइनल होने के बाद ही बिजली खरीदी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed