{"_id":"e44e4d0e80e1d74d5c54ae0ef531aa4f","slug":"punjab-patiala-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरां मोहब्बत थर्मल प्लांट को मिला अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरां मोहब्बत थर्मल प्लांट को मिला अवार्ड
अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 04 Feb 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहरां मोहब्बत को साल 2011-12 और 2012-13 में बढ़िया प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार की ओर से अवार्ड से नवाजा गया है।
पावरकॉम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर केडी चौधरी ने बताया कि यह अवार्ड केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिराव सिंधिया की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें व डायरेक्टर उत्पादन इंजीनियर जीएस छाबड़ा को दिया गया। इस मौके पर केंद्र के सेक्रेटरी पावर पीके सिन्हा, केंद्रीय बिजली अथारिटी के चेयरमैन नीरजा माथुर भी मौजूद रहीं। इंजीनियर चौधरी ने कहा कि यह सम्मान पावरकॉम के इंजीनियर्स और कर्मचारियों की मेहनत व लगन का नतीजा है।
गुरु हर गोबिंद थर्मल प्लांट लहरां मोहब्बत को पहले भी बहुत अवार्ड मिल चुके हैं। साल 2010 में देश का पहला ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार भी इसी प्लांट को दिया गया था। इस प्लांट ने तय टारगेट प्राप्त करके वित्तीय बचत भी की है। साल 2011-12 में प्लांट ने 76212 लाख यूनिट बिजली की पैदावार की, जबकि केंद्रीय बिजली अथारिटी की ओर से टारगेट 68370 लाख यूनिट का था। इस साल प्लांट का लोड फैक्टर 94.31 प्रतिशत रहा, जो देश के स्टेट सैक्टर के सभी थर्मल प्लांटों से अधिक था।