{"_id":"1c177c46c4db83b5fb372c8ff9702725","slug":"punjab-patiala-crime-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने एएसआई पर कार चढ़ाई, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करों ने एएसआई पर कार चढ़ाई, घायल
अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 04 Feb 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्करों ने नाके पर एएसआई पर कार चढ़ा दी गई और मौके फरार हो गए। घायल एएसआई को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अलावा हत्या की कोशिश, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले के जांच अधिकारी अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस मुलाजिम राम कर्ण ने बताया कि एंटी गुंडा स्टाफ में तैनात एएसआई जोगिंदर सिंह निवासी बलवीर कालोनी नजदीक फेज-एक अर्बन एस्टेट पटियाला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस पार्टी के साथ न्यू बिशन नगर इलाके में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली की कि दो व्यक्ति अपनी कार में अवैध शराब बेचने के लिए ला रहे हैं।
पुलिस ने सूचना पर कार को देखते ही सवारों को रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने कार को रोकने के बजाय एएसआई जोगिंदर सिंह पर चढ़ा दिया और उसे घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें नारायण अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात के बाद फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।