{"_id":"f878a54984beacfe7f62e6e2d52e1f3e","slug":"punjab-patiala-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-माजदा की टक्कर में छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-माजदा की टक्कर में छह की मौत
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 08 Dec 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब के थाना मुल्लेपुर के अधीन पड़ते गांव गुनिया माजरा के पास रविवार सुबह टायर फटने के बाद बजरी से भरे ट्रक की स्वराज माजदा से भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां कुछ की हालत को गंभीर देखते हुए इन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
थाना मुल्लेपुर के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे स्वराज माजदा (मिनी बस) में डेरा बस्सी स्थित पाल कैटरिंग के कर्मचारी (वेटर) बठिंडा में किसी विवाह समारोह में काम करने के बाद वापस डेराबस्सी लौट रहे थे। पटियाला से सरहिंद की तरफ जाते समय रास्ते में थाना मुल्लेपुर के अधीन गांव गुनिया माजरा के पास बजरी से लदा एक ट्रक जा रहा था।
तेज रफ्तार इस ट्रक ने गलत साइड में जाकर सामने से आ रही स्वराज माजदा गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी और फिर ट्रक जाकर खतानों में पलट गया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वराज माजदा का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
इससे स्वराज माजदा में आगे बैठी चार सवारियों समेत इसके ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। स्वराज माजदा में बैठे 28 कैटरिंग कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। मरने वालों में राबिट निवासी असम, शेखर सिंह निवासी दिल्ली, साहब सिंह निवासी मनीमाजरा, चरनजीत सिंह निवासी खरड़, फतेह चंद निवासी दिल्ली, ट्रक ड्राइवर कमलजीत सिंह निवासी कैथल शामिल हैं।
घायलों में संतोष (30), जगदीश (40), पप्पू (40), लटेरी (40), वीर सिंह (35), दिग्गर सिंह (35), मनवीर सिंह (31), प्रदीप कुमार (25), मनुराज (28), अशोक (28), सुभाष (35), छोटे लाल (30), दविंदर सिंह (22), वसीन खान (20), राहुल गुप्ता (20), हीरा लाल (28), खलील (40), कमलेश (28), शिव लाल (16), अशोक (22), शंकर लाल (35), शशि कांत (18), राज नारायण (30), दारा सिंह (28), बृज किशोर (29), मुरारी (32), पलटन (36), उमेद सिंह (22) शामिल हैं।
सभी घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो हादसे में मर चुका है।