{"_id":"58ba8db84f1c1b7f59832692","slug":"punjab-improve-power-distribution-system-rs-250-crore-preparing-for-the-summer-season-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 250 करोड़ से सुधरेगा बिजली वितरण सिस्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 250 करोड़ से सुधरेगा बिजली वितरण सिस्टम
पटियाला
Updated Sat, 04 Mar 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
power
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार गर्मी में सिस्टम के ओवरलोड होने या फिर ढीली तार की वजह से बिजली गुल नहीं होगी। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) कीरब 250 करोड़ों से गर्मी सीजन के मद्देनजर बिजली वितरण सिस्टम में सुधार करने जा रहा है।
इस संबंध में पावरकाम के चेयरमैन ने चीफ इंजीनियरों के साथ बैठक की है और जिलों के बिजली वितरण सिस्टम की खामियों की की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। पावरकाम के डायरेक्टर वितरण केएल शर्मा ने वितरण सिस्टम में सुधार लाए जाने की पुष्टि की।
गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैै। बिजली गुल होने का मुख्य कारण आमतौर पर सिस्टम ओवरलोड होना रहता है। इस बार गर्मी में इस तरह की कोई समस्या न आए, इसके लिए पावरकाम 250 करोड़ की लागत से बिजली वितरण सिस्टम में सुधार करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंधी बैठक करके चीफ इंजीनियरों को तुरंत राज्य के सभी जिलों में कहां-कहां बिजली वितरण सिस्टम में खामियां हैं, उनकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। डायरेक्टर वितरण केएल शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत जहां ज्यादा लोड है, लेकिन कंडक्टर (तार) कम पावर वाली हैं, वहां मोटे तार डाले जाएंगे।
ओवरलोड की समस्या वाले ट्रांसफार्मरों को बदल कर बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिन इलाकों में तार ढीले हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। जिन इलाकों में ग्रिड ओवरलोड रहता है, वह नए ग्रिड लगाए जाएंगे। इसके अलावा पावरकाम के विभिन्न थर्मल प्लांटों में पीक सीजन में कोई तकनीकी खराबी न आए। इसके लिए प्लांटों की भी पूरी देखरेख की जाएगी।
गर्मी के सीजन के लिए नए ट्रांसफार्मर खरीदे जाएंगे, ताकि ट्रांसफार्मर सड़ने या फिर चोरी होने की स्थिति में तुरंत नए लगाए जा सके ताकि लोगों को किसी किस्म की परेशानी न हो।