{"_id":"6015502d8ebc3e543d154eb3","slug":"punjab-film-shooting-of-janhvi-kapoor-stopped-by-farmers-at-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फिर रूकवाई जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, समर्थन में बयान देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फिर रूकवाई जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, समर्थन में बयान देने की मांग की
Sat, 30 Jan 2021 05:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में फिल्म की शूटिंग रुकवाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पटियाला में शनिवार को किसानों ने एक बार फिर बालीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग रुकवा दी। फिल्म की टीम ने किसानों को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जाह्नवी कपूर मीडिया के सामने आकर किसानों के हक में बयान दे, तभी शूटिंग करने दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पटियाला के पंजाबी बाग के पास फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग चल रही थी। जैसे ही किसानों को इसका पता चला वो इकट्ठा होकर वहां पहुंच गए और शूटिंग रुकवा दी। टीम ने किसानों को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
किसानों का कहना था कि अब तक किसी बॉलीवुड स्टार ने किसानों के हक में बयान जारी नहीं किया है। कृषि कानूनों के रद्द होने तक पंजाब में किसी भी फिल्म की न तो शूटिंग होने दी जाएगी और न ही किसी फिल्म को सिनेमा हॉल में लगने दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि जाह्नवी कपूर खुद मीडिया के सामने आएं और किसानों के हक में बयान जारी करें तभी फिल्म की शूटिंग होने दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी पटियाला के भूपिंदरा रोड के नजदीक फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग को किसानों ने रुकवा दिया था। किसानों के रोष को देखते हुए फिल्म की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और सारी टीम होटल लौट गई। हालांकि किसानों का रोष तब भी नहीं थमा, उन्होंने होटल के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खेती कानून रद्द नहीं होगा, तब तक पंजाब में हिंदी फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जैसे ही किसानों ने शूटिंग स्थल पर पहुंच नारेबाजी शुरू की, तो फिल्म की टीम ने उनसे बात कर मामले को शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन किसान नहीं माने।