फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab draftsman Association, strike continues, resentment performance, government, Patiala

हड़ताली ड्राइंग स्टाफ ने किया रोष प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 10 Dec 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 10 Dec 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab draftsman Association, strike continues, resentment performance, government, Patiala
पटियाला में मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते ड्राफ्ट्समैन। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन (मान्यता प्राप्त) के आवाह्न पर राज्य के विभिन्न विभागों में काम कर रहे ड्राइंग स्टाफ की ओर से मांगों को लेकर शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन जारी रही।
विज्ञापन


इस मौके पर ड्राइंग स्टाफ ने जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग के मुख्य दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ड्राफ्ट्समैनों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी पे स्केलों संबंधी जायज मांग पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।  
विज्ञापन


इस मौके पर सिंचाई विभाग के प्रधान मनजीत सिंह काठमठी, राजेश शर्मा, बलजीत सिंह, तपिंदर सिंह, दर्शन सिंह घारू ने कहा कि लंबे समय से ड्राफ्ट्समैनों की मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। इसको अब सहन नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से जूनियर इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन के  स्केलों में 30 वर्ष से चली आ रही समानता को खत्म करके ड्राफ्ट्समैनों के साथ अन्याय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में यह अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ड्राइंग कैडर से उपमंडल अफसर की पदोन्नति का कोटा जो सरकार ने खत्म किया है, वह जल्द से जल्द बहाल किया जाए।


जूनियर ड्राफ्ट्समैन को 4600, ड्राफ्ट्समैन को 4800, हेड ड्राफ्ट्समैन को 5400, सर्कल हेड ड्राफ्ट्समैन को 6600 रुपये का स्केल दिया जाए। पिछले पांच साल से सरकार की ओर से ड्राइंग कैडर की जायज मांग को नजरअंदाज और इनको लेकर टाल मटोल किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed