फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab,assembly elections, BJP, SAD, Patiala

विधानसभा चुनाव में सीटों की अदला-बदली पर विचार संभव : जाजू

Wed, 01 Jun 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 01 Jun 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab,assembly elections,  BJP, SAD, Patiala
पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते श्याम जाजू, मेनका गांधी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अकाली व भाजपा गठबंधन पार्टियों में सीटों की अदला-बदली को लेकर विचार हो सकता है। हालांकि इस संबंध में फैसला पार्लियामेंटरी बोर्ड ही लेगा। जाजू ने बताया कि आने वाले विस चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपने वर्करों व आम लोगों से राय ले रही है। अब तक यह फीडबैक मिली है कि पंजाब में कुछ सीटों पर अकाली दल, तो कुछ पर भाजपा हारती आ रही है।
विज्ञापन


पटियाला शहरी भी एक ऐसी ही सीट है। इस फीडबैक को पार्लियामेंटरी बोर्ड के सामने रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने साफ किया कि अकाली व भाजपा की मैत्री पुरानी व ऐतिहासिक है। भाजपा का पंजाब में विस चुनाव अपने स्तर पर लड़ने का कोई विचार नहीं है। जाजू शाही शहर में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी और केंद्रीय टूरिज्म एंड कल्चर और सिविल एविएशन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के इन नेताओं ने एक पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन करके मोदी सरकार की दो सालों की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। लोगों को केंद्र की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों के साथ-साथ पार्टी के वर्करों व नेताओं से फीड बैक भी ली। जाजू ने बताया कि केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा था कि 18 हजार गांवों को बिजली के साथ जोड़ा जाएगा जिनमें से आठ हजार गांव जोड़े जा चुके हैं और बाकी जल्द जोड़ दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओक्सीटोसिन के टीके पर प्रतिबंध के लिए केंद्र से की मांग
मेनका गांधी ने कहा कि केंद्र की ओर से ई महिला हट नाम की वेबसाइट लांच की गई है। इस पर कोई भी महिला अपने हाथ से बनाई किसी भी चीज जैसे फुल्कारी, मिठाइयों व अन्य चीजों की फोटो अपने पते समेत डालकर इसे बेच सकती है। इससे वह आत्मनिर्भर बन सकेगी। इसका सेंटर हर जिले में होगा और अगर पटियाला नगर निगम 300 गज जगह दे, तो जल्द ही यह सेंटर पटियाला में भी शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पशु हत्या रोकने के लिए ओक्सीटोसिन के टीके पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना जरूरी है, इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है। 

आंगनबाड़ी वर्करों का नहीं बढ़ेगा भत्ता : मेनका गांधी 
एक सवाल के जवाब में मेनका गांधी ने साफ किया कि देश में 24 लाख आंगनबाड़ी वर्कर हैं और इतनी संख्या में इनका भत्ता बढ़ाना संभव नहीं है। इतना जरूर है कि केंद्र की ओर से सभी राज्यों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि आंगनबाड़ी वर्करों को जो काम दिया गया है, वहीं लिया जाए। उनसे और काम न लिए जाए। उनकी ड्यूटी गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की देखरेख की है।


देश में 486 हवाई पट्टियां, 84 ही चल रहीं 
केंद्रीय सिविल एविएशन राज्य मंत्री डा. महेश वर्मा ने बताया कि देश भर में कुल 486 हवाई पट्टियां हैं। इनमें से वर्तमान में केवल 84 ही चल रही हैं इसलिए अगर ये सभी हवाई पट्टियां चल पड़ें, और टायर दो व तीन सिटीज को रिजीनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत लाया जाया जाए। इससे एक घंटे के फ्लाइंग टाइम के लिए किराया 2500 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। इससे आम जनता को फायदा होगा और हवाई सफर आम आदमी की पहुंच में आ जाएगा। यह बिल आने वाले सेशन में पास होने की संभावना है। इस मौके पर भाजपा नेता गुरतेज सिंह ढिल्लों, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed