फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab, addiction, government, health minister, Ropar

सूबे में किसी तरह का नशा नहीं है: सेहत मंत्री

Wed, 20 Apr 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Wed, 20 Apr 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab, addiction, government, health minister, Ropar
रोपड़ में पत्रकारों से बातचीत करते सेहत मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने मंगवार को कहा कि पंजाब में कोई नशेड़ी नहीं है। सेहत मंत्री रोपड़ सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड का उद्घाटन करने के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल के जवाब में जैयाणी ने कहा कि पंजाब में कोई नशा या नशेड़ी नहीं है। अगर कोई नशेड़ी है तो आप मेरे पास लाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये से नशा मुक्ति केंद्र पूरे प्रदेश में बनाए गए हैं, ताकि नशा छोड़ने वालों को कोई समस्या न आए। उन्होने कहा कि  50 बडे के नशा मुक्ति केंद्रों ने सभी सुविधाये उपलब्ध कराई गई है। सेहत मंत्री ने माना कि विभाग में  स्पेशलिस्ट डॉक्टरों  की कमी है पर एमबीबीएस डाक्टरों की कमी नहीं है। सेहत मंत्री ने बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि है नहीं भर्ती करने के लिए कैबिनेट की अनुमति जरूरी नहीं है। वाक इन इंटरव्यू लेकर भर्ती की जा सकती है।
विज्ञापन

 
उन्होने कहा कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरकारी सेवा में इसलिए नहीं आ रहे हैं, क्यों कि उन्हें निजी अस्पतालों में ज्यादा वेतन मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार अस्पतालों में होने वाले टेस्ट का समय बढ़ाया गया है। यह टेस्ट पहले दो बजे तक होते थे। अब छह बजे तक होंगे। उन्होंने कहा अब 51 प्रतिशत प्रसव सरकारी अस्पतालों में हो रहे हैं। पिछले साल एक करोड़ 80 लाख ओपीडी पिछले साल सरकारी अस्पतालों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीनें नहीं लगाई जा सकती हैं। अल्ट्रासाउंड सभी अस्पतालों में उपलब्ध है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed