{"_id":"576572364f1c1b824311b875","slug":"pu-the-national-fencing-federation-cup-punjab-four-medals-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी में पंजाब को एक गोल्ड और तीन कांस्य मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारबाजी में पंजाब को एक गोल्ड और तीन कांस्य मेडल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में चल रही प्रतियोगिता ने प्रतिभाग करते तलवारबाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब तलवारबाजी एसोसिएशन की ओर से खेल विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी के सहयोग से यूनिवर्सिटी में आयोजित छठे राष्ट्रीय तलवारबाजी फेडरेशन कप के दूसरे दिन शनिवार को पंजाब ने एक गोल्ड और तीन कांस्य के पदक जीते। इसमें देश की चोटी की आठ पुरुष और आठ महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। पंजाब तलवारबाजी एसोसिएशन के महासचिव अनिल अरोड़ा और खेल विभाग पीयू की डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में कराया जा रहा यह टूर्नामेंट स्वर्गीय अरुण विज को समर्पित है।
शनिवार को हुए महिलाओं के व्यक्तिगत फोएल मुकाबलों में पंजाब से पटियाला की जसमीन ने गोल्ड, केरल की राधिका ने सिल्वर और चंडीगढ़ की बलजीत कौर व पंजाब की कवनीत कौर ने कांस्य पदक जीते। इससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल में पंजाब की जसमीन ने पंजाब की ही कवनीत कौर को 15/04 के स्कोर से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में केरल की राधिका ने चंडीगढ़ की बलजीत कौर को 15/06 के स्कोर से हरा दिया।
महिलाओं के इपी मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश की ज्योतिका दत्ता ने गोल्ड, कर्नाटका की लक्ष्मी ने सिल्वर और केरल की स्टैफिथा चलिल व पंजाब की गुरमीत कौर (तरनतारन) ने कांस्य पदक जीते। इससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश की ज्योतिका दत्ता ने केरला की स्टैफिथा चलिल और दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटका की लक्ष्मी एन ने पंजाब की गुरमीत कौर को हराया। पुरुषों के ईपी वर्ग मुकाबलों में सेना के सुनील कुमार ने गोल्ड, हिमाचल प्रदेश के प्रवीण कुमार ने सिल्वर और तमिलनाडु के सीजे गुरप्रकाश और पंजाब के खुशकर्णजोत सिंह ने कांस्य के मेडल जीते।