फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU, national seminars, art, old documents, Patiala

कला संबंधित पुराने दस्तावेजों के संभाल की जरूरत : गोस्वामी

Mon, 28 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 28 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
PU, national seminars, art, old documents, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंची शख्सियतों को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : amarujala
पद्मश्री और पद्मभूषण अवार्डी डा. बीएन गोस्वामी ने कहा कि कला से संबंधित पुरातन दस्तावेजों की संभाल की बेहद जरूरत है, तभी आने वाली पीढ़ियां इसके बारे में जान सकेंगी। वे सोमवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी और सोभा सिंह फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार द आर्ट्स के सहयोग से सीनेट हाल में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कला के क्षेत्र में खोज कार्य-विधि विभिन्न विषय-क्षेत्रीय परिपेक्ष विषय पर आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन पीयू के वीसी डा. जसपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि फाइन आर्ट्स एक ऐसी कला है, जिस करके ही हमारा अस्तित्व कायम है। हमारा विरासती खजाना सूक्ष्म कलाओं की विभिन्न किस्मों से भरपूर है। उन्होंने आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।  इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार द आर्ट्स नई दिल्ली से डा. राधा बैनर्जी सरकार ने कहा कि यह सेमिनार स्टूडेंट्स के लिए फाइन आर्ट्स के परिपेक्ष में खोज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार द आर्ट्स नई दिल्ली से डायरेक्टर कला निधि डा. पीआर गोस्वामी ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन फैकेल्टी आफ आर्ट्स एंड कल्चर डा. निवेदिता उप्पल ने आए मेहमानों का स्वागत किया। विभाग की इंचार्ज डा. अंबालिका सूद जैकब ने सेमिनार के विषय संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर विभाग की ओर से भारत के प्रतिबिंब विषय पर म्यूजियम एंड आर्ट्स गैलरी में एक कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed