{"_id":"56f963fe4f1c1b5709f00250","slug":"pu-national-seminars-art-old-documents-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला संबंधित पुराने दस्तावेजों के संभाल की जरूरत : गोस्वामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला संबंधित पुराने दस्तावेजों के संभाल की जरूरत : गोस्वामी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंची शख्सियतों को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री और पद्मभूषण अवार्डी डा. बीएन गोस्वामी ने कहा कि कला से संबंधित पुरातन दस्तावेजों की संभाल की बेहद जरूरत है, तभी आने वाली पीढ़ियां इसके बारे में जान सकेंगी। वे सोमवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी और सोभा सिंह फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार द आर्ट्स के सहयोग से सीनेट हाल में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कला के क्षेत्र में खोज कार्य-विधि विभिन्न विषय-क्षेत्रीय परिपेक्ष विषय पर आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन पीयू के वीसी डा. जसपाल सिंह ने किया।
वीसी ने कहा कि फाइन आर्ट्स एक ऐसी कला है, जिस करके ही हमारा अस्तित्व कायम है। हमारा विरासती खजाना सूक्ष्म कलाओं की विभिन्न किस्मों से भरपूर है। उन्होंने आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार द आर्ट्स नई दिल्ली से डा. राधा बैनर्जी सरकार ने कहा कि यह सेमिनार स्टूडेंट्स के लिए फाइन आर्ट्स के परिपेक्ष में खोज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार द आर्ट्स नई दिल्ली से डायरेक्टर कला निधि डा. पीआर गोस्वामी ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन फैकेल्टी आफ आर्ट्स एंड कल्चर डा. निवेदिता उप्पल ने आए मेहमानों का स्वागत किया। विभाग की इंचार्ज डा. अंबालिका सूद जैकब ने सेमिनार के विषय संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर विभाग की ओर से भारत के प्रतिबिंब विषय पर म्यूजियम एंड आर्ट्स गैलरी में एक कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।