फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU, admission schedule, released, without late fees, Punjabi University, Vice-Chancellor, Dr Jaspal Singh

पीयू की ओर से दाखिला शेड्यूल जारी

Wed, 23 Apr 2014 10:30 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Wed, 23 Apr 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
PU, admission schedule, released, without late fees, Punjabi University, Vice-Chancellor, Dr Jaspal Singh
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह ने अकादमिक साल 2014-15 के लिए अकादमिक कैलेंडर और दाखिला शेड्यूल जारी करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


डीन अकादमिक मामले डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस दाखिला फार्म तीन जुलाई 2014 तक लिए जाएंगे। खेलों व सभ्याचारक सरगर्मियों की कैटेगिरी को छोड़कर बाकी सभी कैटेगिरियों के लिए 14 से 16 जुलाई 2014 तक इंटरव्यू कराया जाएगा।

खेलों व सभ्याचारक सरगर्मियों के आधार पर दाखिले के लिए इंटरव्यू 18 जुलाई 2014 को डीन विद्यार्थी भलाई और डायरेक्टर युवक भलाई के दफ्तर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एमए पत्रकारिता, थियेटर, टीवी, डांस, संगीत जैसे कोर्सों के लिए 17 जुलाई 2014 को एप्टीट्यूड टेस्ट लिए जाएंगे। इसी तरह मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 17 जुलाई 2014 को आयोजित होगा।
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी के अकादमिक कैलेंडर संबंधी जानकारी देते हुए डा. जसविंदर सिंह ने बताया कि अध्यापन विभाग गर्मियों की छुट्टियों के बाद 30 जून 2014 को खुलेंगे। पहला सेमेस्टर 14 जुलाई 2014 से 21 नवंबर 2014 तक चलेगा। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं एक दिसंबर 2014 से 15 दिसंबर 2014 तक आयोजित कराई जाएंगी। इसी तरह सर्दियों की छुट्टियां 22 दिसंबर 2014 से दो जनवरी 2015 तक होंगी और दूसरा सेमेस्टर पांच जनवरी 2014 से 24 अप्रैल 2015 तक चलेगा। दूसरे समेस्टर की परीक्षाएं पांच मई 2015 को शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed