{"_id":"585a4e904f1c1b1b64e3a8b1","slug":"ptana-bassi-constituency-congress-candidate-anti-sur-against-several-contenders-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्सी पठाना में भी उठे कांग्रेस टिकट विरोधी सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्सी पठाना में भी उठे कांग्रेस टिकट विरोधी सुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Wed, 21 Dec 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
बस्सी पठाना में प्रेस कांफरेंस दौरान गुरप्रीत सिंह जीपी की टिकेट बदलने की मांग करते पीपीसीसी सचिव एडवोकेट हरनेक सिंह दीवाना और कुलदीप सिंह सहोता।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका बस्सी पठाना में कांग्रेस के प्रति वर्करों के विरोधी सुर शुरू हो गए हैं। आगामी दो दिन में यहां के बाहरी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के खिलाफ अपना विरोधी बिगुल फूंकने जा रहे हैं। इससे पहले बस्सी पठाना में करीब लोकल आठ टिकट के दावेदारों ने आरक्षित कांग्रेस की टिकट के लिए अप्लाई किया था और टिकट बाहरी उम्मीदवार को दी गई।
पीपीसीसी सचिव हरनेक सिंह दीवाना और कुलदीप सिंह सहोता प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यदि हाईकमान ने बस्सी पठाना से जीपी को नहीं बदला तो आठ लोकल उम्मीदवारों के साथ इसका डटकर विरोध करेंगे। क्योंकि टिकट मिलने से पहले उन्होंने आपस में ये रणनीति तैयार कर ली है कि यदि बाहरी उम्मीदवार को टिकट मिलेगी तो उसका विरोध होगा।
उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को इस सीट के लिए पुर्नविचार करने का अल्टीमेटम दिया है। लोकल उम्मीदवारों में एडवोकेट हरनेक सिंह दीवाना, कुलदीप सिंह सहोता, रुपिंदर सिंह हैपी, मुकेश धालीवाल, गेजा राम वाल्मीकि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय वाल्मीकि सभा ने एससी उम्मीदवारों को नजर अंदाज किए जाने पर 22 दिसंबर को एक बैठक बस्सी पठाना के खेल मैदान में बुलाई है। इसमें सभा के जिलाध्यक्ष राजिंदर कुमार गोगी ने सभा के सभी वर्करों और वाल्मीकि भाईचारो की सामाजिक संस्थाओं को शामिल होने के लिए अपील की है।
बस्सी पठाना से कांग्रेसी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी ने खमाणों में अपना चुनावी दफ्तर खोला जिसमें जीपी के साथ टिकट को लेकर नाराज चल रहे तीन संभावित उम्मीदवारों बलजीत सिंह कसुंबड़ी, प्रेम सिंह खाबड़ा, रणजीत सिंह तरखाण माजरा ने अपना समर्थन दे दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी ने जीपी के दफ्तर का उद्घाटन किया और सिरोपा डालकर तीनों उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया।