फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   protest, punjab, patiala, prtc

सरकार के खिलाफ पीआरटीसी पेंशनर गरजे

Thu, 17 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 17 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
protest, punjab, patiala, prtc
सरकार के खिलाफ पीआरटीसी के पेंशनरों का गुस्सा एक बार फिर से उबल पड़ा है।
विज्ञापन


नवंबर की पेंशन रिटायरियों को अभी तक नहीं मिली है। इसके रोष स्वरूप वीरवार को पंजाब भर से पटियाला में इकट्ठा हुए पीआरटीसी पेंशनरों ने बस स्टैंड पर रैली की। इस मौके पर कारपोरेशन के एमडी मनजीत सिंह नारंग के तबादले का भी विरोध किया गया। पेंशनरों ने जमकर नारेबाजी की।

रैली को संबोधित करते हुए पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह दौनकलां और प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल ने आरोप लगाया कि कारपोरेशन चेयरमैन के कारण एमडी का तबादला हुआ है। जबकि एमडी नारंग ने काफी मेहनत करके कारपोरेशन को तरक्की की राह पर डाला था। साथ ही रिटायरियों के काफी बकाया चुकता हो गए थे। कारपोरेशन अंदरूनी भ्रष्टाचार पर रोक लग गई थी, जिसे कुछ अधिकारी पचा नहीं पाए और तबादला करा दिया गया।

महासचिव हरी सिंह चमक ने मांग की कि एमएस नारंग को दोबारा से पीआरटीसी का एमडी नियुक्त किया जाए। साथ ही चेयरमैन का तबादला करने की मांग की। कारपोरेशन के अंदर हो रहे घपलेबाजी की पड़ताल कराने, भ्रष्ट अफसरों पर नकेल कसने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर पेंशन की अदायगी तुरंत न की गई, तो सारे पेंशनर सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। रैली में मुकंद सिंह, तरसेम सिंह, गुरबचन सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरजीत सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed