{"_id":"6016b8678ebc3e08b8317729","slug":"prostitution-was-going-on-in-banur-palace-70-youth-and-10-girls-arrested-patiala-news-pkl4023980181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनूड़ के पैलेस में चल रहे जुए और देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, 70 युवक और 10 युवतियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनूड़ के पैलेस में चल रहे जुए और देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, 70 युवक और 10 युवतियां गिरफ्तार
विज्ञापन
पटियाला जिले के बनूड़ के न्यू लाइफ स्टाइल रेस्टोरेंट कम मैरिज पैलेस से रेड दौरान पकड़ी लड़कियां?
- फोटो : PATIALA
पटियाला। पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बनूड़ के न्यू लाइफ स्टाइल रेस्टोरेंट एवं मैरिज पैलेस में चल रहे जुआ व देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया। ओकू टीम ने पैलेस के मालिक समेत 70 नौजवान व 10 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब नौ लाख की नगदी, स्नोकर, नाजायज शराब, हुक्का, ताश, करीब 10 मोबाइल फोन बरामद किए।
आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के एसपी जसकीरत सिंह, डीएसपी विभोर कुमार व एसआई अभिषेक शर्मा की अगुवाई में करीब 30 मेंबरी टीम ने पैलेस पर शनिवार रात करीब एक बजे छापा मारा। एसपी जसकीरत सिंह ने बताया कि वहां पर जुआ व देह व्यापार का अड्डा बेखौफ चलाया जा रहा था। छापे के दौरान आपत्तिजनक हालत में लड़के व लड़कियों को पाया गया। महंगी शराब परोसी जा रही थी और जुआ भी खेला जा रहा था। एसपी ने बताया कि मौके से करीब 9 लाख रुपये, ताश, हुक्का, स्नोकर, 100 मोबाइल बरामद किए गए। इस अड्डे से जुए से होने वाली कमाई से बड़ी रकम गैंगस्टरों को फंडिंग के तौर पर दी जाती थी। एसपी ने इस अड्डे को पंजाब में सबसे बड़ा रैकेट बताया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए व्यक्तियों में पटियाला व लुधियाना जिले से संबंधित कांग्रेसी व शिवसेना नेता भी शामिल हैं। रैकेट के संचालक परमजीत सिंह पम्मी को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के समय राजपुरा के डीएसपी गुरिंदर सिंह व एसएचओ सिटी राजपुरा गुरप्रताप सिंह भी मौके पर थे। पुलिस के अनुसार पैलेस का मालिक परमजीत सिंह पम्मी इलाके में बड़ा सियासी रसूख रखता है और राजपुरा का रहने वाला है। पता लगा है कि हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को यह धंधा चलाया जाता था। इसकी मेंबरशिप 25 हजार रुपये रखी गई थी, जिसमें खाना-पीना भी दिया जाता था। अन्य खर्चे अलग से देने होते थे। एसपी ने बताया कि इस मामले में थाना बनूड़ में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।