फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Program, university, private college, Higher Education Minister, Punjab

उच्च शिक्षा हासिल करने की दर बढ़ाकर 30 फीसदी करेंगे : रखड़ा

Sun, 29 May 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 29 May 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
Program, university, private college, Higher Education Minister, Punjab
पटियाला में एक कार्यक्रम के दौरान निजी एजूकेशन कालेजों की सांझी फेडरेशन के नुमाइंदे उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को मांग पत्र सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब में केवल 20 फीसदी बच्चे ही उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं, लेकिन पंजाब सरकार की ओर से राज्य में नए कालेज खोलकर और जरूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाके इस दर को 30 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य बनाया गया है, लेकिन इस मुकाबले बाजी के युग में लक्ष्य की प्राप्ति स्तरीय शिक्षा के बिना संभव नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओं को अपील की कि वह स्तरीय शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर बाकी न छोड़ें। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के साथ एफीलिएटेड एजुकेशन कालेजों की सांझी जत्थेबंदी फेडरेशन आफ सेल्फ फाइनेंस कालेज आफ एजुकेशन की ओर से हरपाल टिवाना कला केंद्र में कराए समागम को संबोधित कर रहे थे। रखड़ा ने इस मौके पर निजी कालेजों की ओर से बताई मुश्किलों के जल्द हल का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


रखड़ा ने कहा कि उच्च शिक्षा के प्रसार में सरकारी के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थाओं का भी बड़ा योगदान है। बिना सरकार की वित्तीय मदद के इन करीब 208 कालेजों की ओर से बीएड और ईईटी की पढ़ाई उपलब्ध करवाके उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान डाला जा रहा है। इस मौके पर इन शिक्षण संस्थाओं की फेडरेशन के प्रदेश प्रधान जगजीत सिंह धुरी ने कहा कि उनकी संस्थाएं सरकार की बिना किसी वित्तीय मदद के चल रही हैं। यूजीसी, एनसीटीई और पंजाब की यूनिवर्सिटियों के नियमों में बराबरता न होने के कारण उनको भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रखड़ा से मांग की कि सारे नियमों में बराबरता लाई जाए और पुरानी शिक्षण संस्थाओं पर सीएलयू की लगाई शर्त खत्म की जाए। इस मौके पर रखड़ा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed